Categories लोड हो रही हैं...

पुनर्वास गृह निरीक्षण में खामियां, सख्त निर्देश जारी

सवाई माधोपुर पुनर्वास गृह निरीक्षण में भोजन व सफाई संबंधी खामियां मिलीं। सचिव समीक्षा गौतम ने सख्त निर्देश दिए

बृजेश त्रिवेदी18 February 2026
पुनर्वास गृह निरीक्षण में खामियां, सख्त निर्देश जारी

निरीक्षण में मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में मिली खामियां, सुधार के दिए सख्त निर्देश

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव समीक्षा गौतम ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आवासितों की संख्या, मेन्यू के अनुसार भोजन, कक्षों की साफ-सफाई, स्वास्थ्य परीक्षण, डॉक्टर विजिट और स्टोर में उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत जांच की गई।

निरीक्षण में कुल 48 आवासित पाए गए। आवासितों ने बताया कि उन्हें निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा और नियमित रूप से केवल दाल-चपाती दी जाती है। परिसर में खरपतवार एवं झाड़ियां उगी पाई गईं, जिससे साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।

सचिव समीक्षा गौतम ने मौके पर उपस्थित मैनेजर वीरसिंह गुर्जर को सख्त निर्देश दिए कि आवासितों को मेन्यू के अनुरूप संतुलित भोजन उपलब्ध कराया जाए, परिसर की तत्काल सफाई कराई जाए और पुनर्वास योग्य व्यक्तियों के पुनर्वास हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूर्व निरीक्षण में दिए गए निर्देशों की अनदेखी गंभीर लापरवाही है।

इसके अतिरिक्त सचिव गौतम ने राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह का निरीक्षण कर विधि से संघर्षरत किशोरों की संख्या, मुकदमों की स्थिति, अधिवक्ता उपलब्धता, आहार व्यवस्था और चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली। पालना गृह में शिशुओं की संख्या, मूलभूत सुविधाएं एवं दत्तक ग्रहण प्रक्रिया का भी अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान न्यायमित्र तपेश जैन एवं नन्दकिशोर बैरवा से भी प्रकरणों की प्रगति की जानकारी ली गई। राजकीय संप्रेक्षण गृह, पालना गृह, त्रिनेत्र बालगृह एवं जिला कारागृह में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNews Bharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SawaiMadhopur #PunarvasGrah #RajasthanLegal #InspectionReport #JuvenileHome #SocialWelfare #RajasthanNews #DistrictAdministration #LegalServices #eNewsBharat

पुनर्वास गृह निरीक्षण में खामियां, सख्त निर्देश जारी | eNews Bharat