Categories लोड हो रही हैं...

सवाई माधोपुर में फुले जयंती पर श्रद्धांजलि, समानता का संदेश

सवाई माधोपुर में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। समाज सुधार, शिक्षा और समानता के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

बृजेश त्रिवेदी11 April 2026
सवाई माधोपुर में फुले जयंती पर श्रद्धांजलि, समानता का संदेश

महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर भेरू दरवाजा स्थित उनकी प्रतिमा पर अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी उन्हें नमन करते हुए उनके विचारों को स्मरण किया।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का संपूर्ण जीवन वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने महिला शिक्षा, सामाजिक समरसता एवं समानता को बढ़ावा देकर समाज में जागरूकता और परिवर्तन की नई दिशा प्रदान की।

उन्होंने कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने उपस्थित जनों से आह्वान किया कि महात्मा फुले के विचार—शिक्षा, समानता एवं सामाजिक न्याय—को जीवन में आत्मसात करते हुए एक समतामूलक एवं सशक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में तहसीलदार नीरू सिंह, पुलिस उपाधीक्षक उदय सिंह मीणा, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मनोज कुमार गहलोत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित की हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SawaiMadhopur #PhuleJayanti #SocialReform #Equality #RajasthanNews #GovernmentEvent #LocalNews #eNewsBharat