सवाई माधोपुर में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने शुक्रवार को विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने पशु चिकित्सालय करमोदा, पशु चिकित्सा उपकेन्द्र धनौली एवं अजनोटी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका की जांच की और कार्यालय परिसरों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
डॉ. गर्ग ने संस्था प्रभारियों को निर्देशित किया कि “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता” के तहत पूरे परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी फाइलों का सुव्यवस्थित संधारण करने के भी निर्देश दिए गए।
उपकेन्द्र धनौली के निरीक्षण के दौरान नवनिर्मित भवन में निर्माण कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य तुरंत करवाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आने पर संबंधित कार्मिकों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए गए।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




