सवाई माधोपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा यूएनएफपीए के संयुक्त तत्वावधान में परिवार नियोजन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने की। इसमें सभी ब्लॉकों के बीसीएमओ, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, कार्यक्रम प्रबंधक और यूएनएफपीए के प्रतिनिधि आदित्य तोमर उपस्थित रहे। राज्य स्तर से निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जयपुर के सियाराम शर्मा भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में नसबंदी, आईयूसीडी, अंतरा इंजेक्शन और अन्य स्पेसिंग विधियों के लक्ष्यों के विरुद्ध प्रगति की समीक्षा की गई। कम प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य संस्थानों की पहचान कर सुधार के निर्देश दिए गए।
प्रसवोत्तर परिवार नियोजन सेवाओं (पीपीआईयूसीडी एवं पीपीएफपी) को मजबूत करने, गर्भनिरोधक साधनों की उपलब्धता, सप्लाई चेन प्रबंधन तथा इम्प्लांट सेवाओं के विस्तार पर विशेष चर्चा की गई।
जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा रानी मीना, डॉ. चेतराम मीना और डॉ. वीणा ने इम्प्लांट निवेशन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
बैठक में अंतरा-एससी सेवाओं को समुदाय स्तर पर अधिक सुलभ बनाने पर जोर दिया गया। सभी स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण और व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए ताकि अधिक से अधिक पात्र दंपत्तियों को लाभ मिल सके।
मिशन परिवार विकास के तहत जिले में परिवार नियोजन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने, लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति तथा सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में सुधार के निर्देश भी दिए गए।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




