Categories लोड हो रही हैं...

राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु बैंक प्रतिनिधियों संग बैठक

सवाई माधोपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैंकों व वित्तीय संस्थानों की बैठक।

बृजेश त्रिवेदी18 February 2026
राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु बैंक प्रतिनिधियों संग बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैंक एवं वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव समीक्षा गौतम की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

सचिव समीक्षा गौतम ने बताया कि वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026 को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा। इस लोक अदालत में बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं के ऋण संबंधी प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाएगा, ताकि पक्षकारों को त्वरित और सुलभ न्याय मिल सके।

बैठक में बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्धारित समय सीमा में अपनी-अपनी शाखाओं के प्री-लिटीगेशन प्रकरणों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर को उपलब्ध कराएं। साथ ही लंबित प्रकरणों की सूची संबंधित न्यायालयों में प्रस्तुत की जाए, जिससे नोटिसों की समय पर तामील सुनिश्चित हो सके।

सचिव ने यह भी निर्देश दिए कि राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पक्षकार अपने मामलों को लोक अदालत में रैफर कराकर आपसी सहमति से समाधान प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि लोक अदालत वैकल्पिक विवाद निस्तारण का प्रभावी माध्यम है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है।

बैठक में एलडीएम कार्यालय से एच.के. मीना, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से सुरज्ञान सिंह, सीताराम मीना, रवि कुमार सिंह, ललित कुमार मीना, बैंक ऑफ बड़ौदा से रजनीश कुमार, हरिशंकर मीना, राजस्थान ग्रामीण बैंक से मनोज खुराना, लोकेश मेरोठिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से विपिन पंचोली, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से विनोद कुमार मीना तथा यूको बैंक से दूली सिंह सहित कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNews Bharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SawaiMadhopur #NationalLokAdalat #RajasthanLegalNews #DistrictLegalServices #BankLoanSettlement #LokAdalat2026 #LegalAwareness #RajasthanNews #CourtNews #eNewsBharat