Categories लोड हो रही हैं...

सवाई माधोपुर परीक्षा केंद्र पर चप्पल में मोबाइल छुपाकर नकल

सवाई माधोपुर में कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी चप्पल में मोबाइल छुपाकर लाया और प्रश्नपत्र की फोटो खींचते पकड़ा गया, पुलिस ने गिरफ्तार किया।

बृजेश त्रिवेदी21 April 2026
सवाई माधोपुर परीक्षा केंद्र पर चप्पल में मोबाइल छुपाकर नकल

सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना क्षेत्र में आयोजित कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान नकल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सघन जांच के बावजूद एक परीक्षार्थी मोबाइल फोन लेकर परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने चप्पल के सोल में मोबाइल छुपाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया। इतना ही नहीं, उसने अपने मोबाइल से प्रश्नपत्र की फोटो भी खींच ली।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान केदार प्रसाद पुत्र मूलचंद मीना, निवासी रहीथा कला थाना कुण्डेरा के रूप में हुई है। वह कक्ष संख्या 1 में रोल नंबर 303253 के तहत परीक्षा दे रहा था।

इस संबंध में केंद्र अधीक्षक एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन के प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर जोशी ने थाना मानटाउन में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SawaiMadhopur #ExamCheating #MobileCheating #RajasthanNews #CrimeNews #ExamFraud #PoliceAction #BreakingNews

सवाई माधोपुर परीक्षा केंद्र पर चप्पल में मोबाइल छुपाकर नकल | eNews Bharat