Categories लोड हो रही हैं...

सवाई माधोपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से चेन स्नैचिंग

सवाई माधोपुर के बजरिया क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से स्कूटी सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए, पुलिस जांच जारी है।

बृजेश त्रिवेदी22 April 2026
सवाई माधोपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से चेन स्नैचिंग

सवाई माधोपुर शहर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली वारदात सामने आई है। मान टाउन थाना क्षेत्र के बजरिया इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए।

पीड़िता कृष्णा जैन पत्नी अरविंद कुमार जैन, उम्र 60 वर्ष, निवासी इंद्रा कॉलोनी बजरिया ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह करीब साढ़े छह बजे अन्य महिलाओं के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। वह और उनकी साथी महिलाएं जिला कलेक्टर निवास के पास आराम करने के लिए बैठी थीं, तभी यह घटना हुई।

पीड़िता के अनुसार, पीछे से स्कूटी पर सवार होकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने अचानक उनके गले पर झपट्टा मारते हुए करीब ढाई तोला सोने की चेन तोड़ ली और तेजी से फरार हो गए। घटना इतनी अचानक हुई कि कोई कुछ समझ नहीं पाया।

कृष्णा जैन ने बताया कि यह पूरी वारदात कुछ ही सेकंड में हुई और बदमाश तुरंत मौके से भाग निकले। उन्होंने यह भी कहा कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां जिला कलेक्ट्रेट, पुलिस थाना और कई प्रशासनिक कार्यालय मौजूद हैं, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठते हैं।

घटना के बाद घबराई पीड़िता ने मान टाउन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BreakingNews #RajasthanNews #SawaiMadhopur #ChainSnatching #CrimeNews #WomenSafety #PoliceInvestigation #LocalNews #MorningWalk #eNewsBharat