Categories लोड हो रही हैं...

सवाई माधोपुर में कैरियर काउंसलिंग सेमिनार, छात्रों को मिला मार्गदर्शन

सवाई माधोपुर में ‘भविष्य की उड़ान’ पहल के तहत कैरियर काउंसलिंग सेमिनार आयोजित हुआ, जिसमें 278 विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों की जानकारी दी गई।

बृजेश त्रिवेदी13 May 2026
सवाई माधोपुर में कैरियर काउंसलिंग सेमिनार, छात्रों को मिला मार्गदर्शन

जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग, सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में संचालित अभिनव पहल “भविष्य की उड़ान” के अंतर्गत जिले के मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा प्रदान करने हेतु जिला कलक्टर काना राम की पहल पर “कैरियर काउंसलिंग सेमिनार” का आयोजन राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, रामसिंहपुरा, सवाई माधोपुर में किया गया जिसमें विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं विभिन्न करियर विकल्पों के संबंध में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर काना राम ने कहा कि वर्तमान समय में सही मार्गदर्शन विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य स्पष्ट रूप से निर्धारित करने, अनुशासन के साथ अध्ययन करने तथा समय का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और स्मार्ट फोन का सकारात्मक एवं शैक्षिक उपयोग करने का आह्वान किया।

सेमिनार में मुख्य केरियर मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित सीईओ जिला परिषद गौरव बुडानिया ने विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, रक्षा, तकनीकी शिक्षा तथा अन्य उभरते क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

शिक्षा के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त मोटिवेशनल स्पीकर चेनाराम चौधरी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, कठोर परिश्रम और दृढ़ संकल्प आवश्यक है। उनके प्रेरक उद्बोधन से विद्यार्थियों में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ।

एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता एवं कार्यक्रम अधिकारी हेमराज मीना ने बताया कि सेमिनार में जिलेभर से लगभग 278 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों की भी सक्रिय सहभागिता रही, जिससे यह आयोजन अत्यंत प्रभावी एवं उपयोगी सिद्ध हुआ।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

कार्यक्रम के दौरान एपीसी राकेश कुमार, कार्यक्रम अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी भगवान माली, दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SawaiMadhopurNews #CareerCounseling #FutureKiUdaan #EducationNews #StudentsGuidance #RajasthanNews #Motivation #Trending

सवाई माधोपुर में कैरियर काउंसलिंग सेमिनार, छात्रों को मिला मार्गदर्शन | eNews Bharat