Categories लोड हो रही हैं...

जिला कलक्टर का औचक निरीक्षण, बिजली व्यवस्था सुधार के निर्देश

सवाई माधोपुर में जिला कलेक्टर ने बिजली विभाग का निरीक्षण कर गर्मी से पहले निर्बाध बिजली आपूर्ति, ट्रांसफार्मर उपलब्धता और शिकायत निस्तारण के निर्देश दिए।

बृजेश त्रिवेदी8 April 2026
जिला कलक्टर का औचक निरीक्षण, बिजली व्यवस्था सुधार के निर्देश

सवाई माधोपुर में जिला कलक्टर काना राम ने बुधवार को विद्युत विभाग कार्यालय और कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए आमजन को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एफआरटी (फॉल्ट रिपेयर टीम) और 181 पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। उपस्थिति रजिस्टर के अवलोकन में 35 में से 5 कार्मिक अनुपस्थित और 6 अवकाश पर पाए गए, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रांसफार्मरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और खराब होने की स्थिति में 72 घंटे के भीतर उन्हें बदलना अनिवार्य हो। साथ ही, ओवरलोडिंग वाले क्षेत्रों की पहचान कर समय रहते सुधारात्मक कदम उठाने को कहा।

जिला कलक्टर ने सभी उपखंडों में एफआरटी टीमों को संसाधन उपलब्ध कराने, बिजली बाधित होने पर त्वरित कार्रवाई करने और कंट्रोल रूम का 24 घंटे प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने और कार्यालयों में आवश्यक सूचनाएं प्रदर्शित करने पर भी जोर दिया।

इसके अलावा ई-फाइलिंग, ई-डाक प्रणाली लागू करने, पुरानी फाइलों के डिजिटाइजेशन और कार्यालय में साफ-सफाई सुधारने के निर्देश भी दिए गए।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SawaiMadhopur #ElectricityDepartment #CollectorInspection #RajasthanNews #LocalNews #BijliVibhag #PublicService #Administration #BreakingNews