Categories लोड हो रही हैं...

यूपीएससी 2025 में बूंदी के सौरभ शर्मा को 146वीं रैंक

बूंदी के सौरभ शर्मा ने यूपीएससी 2025 में ऑल इंडिया 146वीं रैंक हासिल की। तीन प्रयासों के बाद मिली सफलता से परिवार और शहर में खुशी।

रवि गौतम7 March 2026
यूपीएससी 2025 में बूंदी के सौरभ शर्मा को 146वीं रैंक

यूपीएससी में बूंदी के सौरभ शर्मा की सफलता, ऑल इंडिया 146वीं रैंक हासिल

बूंदी के सौरभ कुमार शर्मा ने यूपीएससी 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया 146वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। तीन प्रयासों के बाद सौरभ ने यह बड़ी सफलता प्राप्त की और आईएएस बनने का सपना पूरा किया।

सौरभ शर्मा बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। बीकॉम के बाद उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) परीक्षा में भी ऑल इंडिया रैंक हासिल की। इसके बाद एमकॉम में नेट और जेआरएफ भी क्वालिफाई किया।

सौरभ लगातार यूपीएससी और आरपीएससी परीक्षाओं की तैयारी करते रहे। वर्तमान में वह अहमदाबाद में ईपीएफओ में एनफोर्समेंट ऑफिसर और अकाउंट्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। हाल ही में घोषित आरपीएससी परीक्षा में भी उन्होंने 450वीं रैंक हासिल की थी।

सौरभ के पिता डॉ. मिलिंद कुमार शर्मा एमबीएम विश्वविद्यालय जोधपुर में प्रोफेसर हैं, जबकि उनकी माता कुमुद शर्मा जोधपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं।

सौरभ मूल रूप से बूंदी की गुरु नानक कॉलोनी निवासी एडवोकेट दिनेश भूतिया और राजश्री भूतिया के सुपौत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे शहर में खुशी का माहौल है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#UPSC2025 #SaurabhSharma #BundiNews #UPSCResult #RajasthanNews #CivilServices #SuccessStory #EducationNews #eNewsBharat

यूपीएससी 2025 में बूंदी के सौरभ शर्मा को 146वीं रैंक | eNews Bharat