Categories लोड हो रही हैं...

सरडा गांव में विकास रथ पहुंचा, योजनाओं की दी जानकारी

सरडा गांव में विकास रथ पहुंचा, ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और पंजीकरण प्रक्रिया समझाई गई।

रमेश चंद्र शर्मा4 May 2026
सरडा गांव में विकास रथ पहुंचा, योजनाओं की दी जानकारी

रमेश शर्मा के अनुसार सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को सरडा गांव में विकास रथ पहुंचा।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण योजनाओं की जानकारी लेने के लिए एकत्रित हुए। गांव के मुख्य चौक पर पहुंचे इस विशेष रथ के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण जनहितकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

रथ पर लगे पोस्टर और लाउडस्पीकर के माध्यम से किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाएं, स्वास्थ्य बीमा योजनाएं तथा रोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम विकास अधिकारी राकेश मीणा एवं सहायक सेक्रेटरी राजेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए योजनाओं के पंजीकरण की प्रक्रिया विस्तार से समझाई।

इस अवसर पर ग्रामीण शिवलाल रोहिल्ला, मांगीलाल मेहर, पवन सिंह, महेंद्र मेघवाल, सुमित सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

मौके पर मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को योजनाओं से संबंधित जानकारियां प्रदान की। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव में ही जानकारी मिलने से उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और वे आसानी से योजनाओं से जुड़ सकेंगे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#सरडा #विकासरथ #सरकारीयोजना #ग्रामीणविकास #राजस्थानसमाचार #जनकल्याणकारीयोजना #किसानयोजना #GovernmentScheme #RajasthanNews #VillageDevelopment

सरडा गांव में विकास रथ पहुंचा, योजनाओं की दी जानकारी | eNews Bharat