Categories लोड हो रही हैं...

सांवलिया सेठ शोभायात्रा में नगर भ्रमण, भव्य स्वागत किया गया

बकानी में नवरात्र समापन पर सांवलिया सेठ की चांदी के विमान में भव्य शोभायात्रा निकली, नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

रमेश चंद्र शर्मा28 March 2026
सांवलिया सेठ शोभायात्रा में नगर भ्रमण, भव्य स्वागत किया गया

नवरात्र महापर्व के समापन अवसर पर महू दरबार से चांदी के निर्मित देव विमान में विराजमान श्री सांवलिया सेठ की भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली गई। शोभायात्रा का नगरवासियों ने मुख्य द्वार सजाकर और पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।

शोभायात्रा में बैंड-बाजा, ढोल, ताशा, झांझ, मंजीरे और शंख की मधुर ध्वनियों के बीच भक्तिमय माहौल बना रहा। महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर शामिल हुईं, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।

भक्तजन देव विमान के सामने नृत्य करते नजर आए और पूरे नगर में भक्ति का माहौल छा गया। शोभायात्रा के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाआरती के बाद महाप्रसादी ग्रहण की।

महू दरबार के संस्थापक श्री यशवंत सिंह बना ने बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों तक अखंड ज्योति प्रज्वलित रहती है और रामचरितमानस का अखंड पाठ किया जाता है। दशहरे के दिन हवन-पूजन के बाद हर वर्ष परंपरागत रूप से भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है।

शनिवार को निकाली गई इस शोभायात्रा में चांदी के देव विमान में विराजमान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Bakani #SanwaliyaSeth #Shobhayatra #Navratri #RajasthanNews #ReligiousEvent #Dussehra #Bhakti #HindiNews #eNewsBharat