Categories लोड हो रही हैं...

टोडारायसिंह में संत कुमार जैन को मिला जैन रत्न सम्मान

टोडारायसिंह में जैन समाज द्वारा संत कुमार जैन को जैन रत्न एवं समाज शिरोमणि उपाधि से सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

उमाशंकर शर्मा5 May 2026
टोडारायसिंह में संत कुमार जैन को मिला जैन रत्न सम्मान

श्री दिगम्बर जैन खण्डेलवाल सरावगी समाज द्वारा जैन भवन पर सरावगी समाज के मुख्य संयोजक एवं समन्वयक सुरेंद्र मोहन जैन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जैन समाज टोडारायसिंह ने समाज अध्यक्ष एवं सरावगी समाज जिलाध्यक्ष संत कुमार जैन एवं सुशीला देवी जैन को पंचरंगा साफा और माला पहनाकर “जैन रत्न” एवं “समाज शिरोमणि” उपाधि से सम्मानित किया। इस अवसर पर पूरा जैन भवन परिसर जयघोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, कृषि मंडी चेयरमैन महावीर धाकड़ सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समाज के मंत्री अशोक कासलीवाल एडवोकेट, विभिन्न ब्लॉक एवं जिला अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम में निवाई, मालपुरा, देवली, दूनी, उनियारा सहित विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने संत कुमार जैन को जैन रत्न समाज शिरोमणि उपाधि से सम्मानित किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

जैन रत्न उपाधि प्रदान करते समय पूरे सभागार में भगवान महावीर की जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। मंच संचालन अविनाश बाकलीवाल ने किया। इस अवसर पर संयोजक सुरेंद्र मोहन जैन, संत कुमार जैन एवं अशोक कुमार कासलीवाल एडवोकेट ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#trending #जैनसमाज #टोडारायसिंह #संतकुमारजैन #जैनरत्न #समाजशिरोमणि #सम्मानसमारोह #राजस्थान #ReligiousEvent #SocialHonor