पुरुषोत्तम मास एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर संस्कृति संस्था द्वारा स्थानीय गीता भवन में मंदिर सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था ने मंदिर की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गीता भवन को दो फऱ्राटा पंखे भेंट किए।
संस्था अध्यक्ष शालिनी विजय ने बताया कि गीता भवन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो फऱ्राटा पंखे प्रदान किए गए हैं। ये दोनों पंखे संस्था की सचिव मंजू जिंदल द्वारा अपनी ओर से उपहार स्वरूप भेंट किए गए।
कार्यक्रम के दौरान गीता भवन महिला मंडल की संरक्षिका पंडिताइन कैलाश देवी शर्मा, सलाहकार सूर्यकांता राणावत एवं मंजू जिंदल ने विधिवत पूजा-अर्चना की तथा संस्था की सदस्यों के साथ मंदिर सेवा कार्य संपन्न किया।
इस अवसर पर संस्था की सदस्य अंजू अजमेरा, लीला सोमानी, रानी यादव, शशि नायक, संतोष सोनी, बॉबी भाटिया और रुक्मणी जाजू उपस्थित रहीं। गीता भवन के पंडित प्रेमशंकर एवं अवधेश शर्मा ने संस्था द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे समाजोपयोगी और धार्मिक सेवा कार्यों को जारी रखने की प्रेरणा दी।
संस्था की उपाध्यक्ष उर्मिला नूवाल ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




