Categories लोड हो रही हैं...

स्वास्थ्य भवन चुनाव में संग्राम सिंह चौहान मजबूत दावेदार बनकर उभरे

राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के चुनाव में संग्राम सिंह चौहान मजबूत उम्मीदवार के रूप में सामने आए। जयपुर के एससी, एसटी, ओबीसी और एमबीसी कर्मचारियों ने समर्थन दिया।

Enews Bharat6 March 2026
स्वास्थ्य भवन चुनाव में संग्राम सिंह चौहान मजबूत दावेदार बनकर उभरे

संग्राम सिंह होंगे स्वास्थ्य भवन के नए विभागीय समिति अध्यक्ष

जयपुर (भरत देवड़वाल)। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के बैनर तले 13 मार्च 2026 को होने वाले चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस चुनाव में संग्राम सिंह चौहान मजबूत दावेदार के रूप में सामने आए हैं।

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य भवन में संग्राम सिंह चौहान एक कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में अपनी स्वच्छ छवि के लिए जाने जाते हैं। कर्मचारियों के बीच उनकी सक्रियता और कार्यशैली के कारण उन्हें व्यापक समर्थन मिल रहा है।

संघ की ओर से जानकारी दी गई है कि संग्राम सिंह चौहान 9 मार्च 2026 को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। चुनाव को लेकर कर्मचारियों में भी उत्साह देखा जा रहा है।

प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति और अति पिछड़ी जाति अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त फेडरेशन के जयपुर जिला अध्यक्ष जगदीश मीणा ने बताया कि जयपुर जिले के सभी एससी, एसटी, ओबीसी और एमबीसी वर्ग के अधिकारी और कर्मचारी संग्राम सिंह चौहान को पूर्ण समर्थन दे रहे हैं।

कर्मचारियों का मानना है कि संग्राम सिंह चौहान के नेतृत्व में कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बेहतर तरीके से हो सकेगा और संगठन को मजबूती मिलेगी।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SangramSingh #HealthBhawan #JaipurNews #RajasthanNews #EmployeeUnion #GovernmentEmployees #JaipurPolitics #RajasthanUpdate #eNewsBharat #BreakingNews