बूंदी में जिला माहेश्वरी महिला संगठन के आगामी त्रैमासिक सत्र 2026-29 के लिए चुनाव निर्वाचन अधिकारी अनिता लाठी और पर्यवेक्षक उमिला नुवाल के निर्देशन में सम्पन्न हुए। इस सत्र में सर्वसम्मति से संगीता मूदडा को जिलाध्यक्ष और शिल्पा सोमानी को जिला सचिव चुना गया।
प्रदेश कोषाध्यक्ष किरण लखोरिया और कविता जाजू की विशेष उपस्थिति रही। चयन प्रक्रिया में केशवरायपाटन और हिण्डोली की सदस्यों ने भी भाग लिया।
मधु बहेड़िया, पुष्पा बिरला, संतोष दाखेड़ा, सपना मंत्री, लाइ लड्डा, रितु भूतड़ा, गायत्री लाठी, उषा तोषनीवाल, रितु फलोड़, भावना धुष्पड़, लक्ष्मी तोतला, कविता झंवर, रेणु बहेड़िया, नीलम लखोटीया, भारती मालू, अनुमा मण्डोवरा, पूनम काबरा, मोना लाठी, रेखा झंवर, अनुराधा सोनी, मंजू मोदी, नीलम हल्दिया, अनिता माहेश्वरी, रानू फलोड़, रेणु बाहेती, पूजा जाजू सहित लगभग 50 महिलाओं ने इस अवसर में भाग लिया।
जिलाध्यक्ष ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की बात कही, जबकि जिला सचिव ने सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




