बगरू। क्षत्रिय कुमावत समाज विकास सेवा समिति द्वारा आयोजित 14वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में बगरू विधायक डॉ. कैलाश वर्मा ने भाग लेकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। इस वर्ष कुल 8 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
विधायक ने सभी नवदम्पत्तियों को सुखद, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने समारोह में उपस्थित रिश्तेदारों और समाजबंधुओं को भी इस पावन अवसर की बधाई दी।
अपने संबोधन में डॉ. वर्मा ने सामूहिक विवाह सम्मेलनों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और सादगीपूर्ण विवाह की परंपरा को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन अनावश्यक खर्चों को कम करने के साथ-साथ समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। यह समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और अनुकरणीय पहल है।
डॉ. वर्मा ने आयोजन समिति का इस सामाजिक एवं सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंडल के पदाधिकारीगण, समिति के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




