Categories लोड हो रही हैं...

समलेटी में जल्द बनेगा आयुर्वेद महाविद्यालय और आधुनिक चिकित्सालय

समलेटी में प्रस्तावित राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय और 100 बेड चिकित्सालय की भूमि का निरीक्षण हुआ। परियोजना से स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

रवि कुमार शर्मा1 June 2026
समलेटी में जल्द बनेगा आयुर्वेद महाविद्यालय और आधुनिक चिकित्सालय

क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात बनने जा रहे प्रस्तावित राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय की दिशा में महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के ओएसडी डॉ. राजेश भारद्वाज एवं आयुर्वेद विभाग दौसा के उपनिदेशक डॉ. छुट्टन लाल मीना ने सोमवार को समलेटी में प्रस्तावित महाविद्यालय एवं चिकित्सालय की भूमि का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परियोजना की संभावनाओं तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। अधिकारियों ने बताया कि यहां 100 बेड के आधुनिक आयुर्वेदिक चिकित्सालय की स्थापना से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी। अस्पताल शुरू होने के बाद महवा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

अधिकारियों ने कहा कि आयुर्वेद महाविद्यालय की स्थापना से चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ युवाओं को आयुर्वेद शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और विकास की संभावनाओं को भी बल मिलेगा।

क्षेत्रवासियों ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को महवा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए राज्य सरकार एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह संस्थान भविष्य में पूर्वी राजस्थान के प्रमुख आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित हो सकता है।

प्रस्तावित राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के निर्माण से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा बल्कि क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहें

#SamletiNews #MahwaNews #DausaNews #AyurvedaCollege #AyurvedicHospital #RajasthanNews #HealthNews #MedicalEducation #AyurvedaHealthcare #RajasthanDevelopment #GovernmentProject #EasternRajasthan #HealthcareInfrastructure #BreakingNews #eNewsRajasthan #eNewsBharat

समलेटी में जल्द बनेगा आयुर्वेद महाविद्यालय और आधुनिक चिकित्सालय | eNews Bharat