Categories लोड हो रही हैं...

सांभर साल्ट ने 34 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण

सांभर साल्ट के सीएमडी वरुण कुमार शुक्ला ने 34 लाख रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों, मेडिकल उपकरणों और सोलर मशीनों का लोकार्पण किया।

कालीचरण सैनी9 June 2026
सांभर साल्ट ने 34 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण

सांभर साल्ट के सीएमडी वरुण कुमार शुक्ला ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया

हिंदुस्तान सांभर साल्ट के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) वरुण कुमार शुक्ला ने मंगलवार को सांभर क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यों का लोकार्पण किया। सांभर साल्ट द्वारा लगभग 34 लाख रुपये की लागत से कराए गए इन विकास कार्यों का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएमडी वरुण कुमार शुक्ला ने राजकीय संस्कृत विद्यालय में निर्मित कॉम्प्लेक्स सहित अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही सांभर, गुढ़ा एवं नांवा के राजकीय चिकित्सालयों को आधुनिक मेडिकल उपकरण भी उपलब्ध कराए गए, जिससे क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

दौरे के दौरान उन्होंने ऐतिहासिक देवयानी सरोवर के जल संरक्षण एवं स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए स्थापित तीन आधुनिक सोलर मशीनों का भी लोकार्पण किया। इन मशीनों के संचालन से सरोवर के जल की गुणवत्ता में सुधार और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

सांभर साल्ट प्रशासन के अनुसार इन सभी विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों पर करीब 34 लाख रुपये की राशि व्यय की गई है। यह पहल क्षेत्र के सामाजिक विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान सांभर साल्ट के जीएम विनोद कुमार मेहरिया, मुख्य प्रबंधक दिलबाग सिंह, पंकज जैन सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SambharSalt #SambharNews #VarunKumarShukla #RajasthanNews #DevyaniSarovar #SolarMachines #DevelopmentWorks #MedicalEquipment #CSRActivities #SambharLake #JaipurRuralNews #eNewsBharat #BreakingNews #PublicWelfare

सांभर साल्ट ने 34 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण | eNews Bharat