Categories लोड हो रही हैं...

सांभर लेक में पॉक्सो साइबर कानून जागरूकता शिविर आयोजित

सांभर लेक न्यायालय परिसर में पॉक्सो अधिनियम बाल संरक्षण और साइबर सुरक्षा पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित हुआ जिसमें कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई

कालीचरण सैनी16 June 2026
सांभर लेक में पॉक्सो साइबर कानून जागरूकता शिविर आयोजित

सांभर लेक स्थित न्यायालय परिसर में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) माधवी दिनकर, जयपुर ग्रामीण के मार्गदर्शन में पॉक्सो अधिनियम, बाल संरक्षण कानून, साइबर कानून, साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आमजन को कानूनों के प्रति जागरूक करना और उन्हें डिजिटल व सामाजिक सुरक्षा के प्रति सतर्क बनाना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता तालुका विधिक सेवा समिति एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्रमांक-2 इंदु उज्जवल ने की। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को पॉक्सो अधिनियम के तहत बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बाल विवाह निषेध कानून, घरेलू हिंसा रोकथाम अधिनियम और बाल संरक्षण से जुड़े अधिकारों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह कानूनों की जानकारी रखे और किसी भी प्रकार के अपराध के खिलाफ आवाज उठाए।

इस अवसर पर लिगल एड असिस्टेंट चांदमल सांभरिया ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पलाइन 15100, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा गरिमा हेल्पलाइन 1090 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध या किसी भी आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न जनहितकारी कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में सचिव तालुका विधिक सेवा समिति रणजीत सिंह राठौड़, पैरा लीगल वालंटियर शंकर लाल छंदवाल, प्रेमचंद भेहड़ा, उमाशंकर व्यास, पूजा सांभरिया, निशांत शर्मा, राहुल वीर, जुल्फिकारुल्लाह खान एवं योगेश शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों को समय की आवश्यकता बताते हुए सराहना की।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SambharLakeNews #POCSOAct #CyberSecurityAwareness #LegalLiteracyCamp #RajasthanNews #CyberCrimeHelpline #ChildProtectionLaws #WomenSafetyIndia #LegalAidIndia #CourtNewsRajasthan #CyberLawIndia #SocialAwareness #BreakingNews #JaipurRuralNews #eNewsBharat

सांभर लेक में पॉक्सो साइबर कानून जागरूकता शिविर आयोजित | eNews Bharat