सांभर में महापुरुष महात्मा ज्योतिबा फुले एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को धूमधाम से मनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस संबंध में डॉ. भीमराव अंबेडकर चेतना समिति, सांभर लेक की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जयंती महोत्सव को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
बैठक समिति अध्यक्ष विनोद दुलारिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की सफलता हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया। सर्वसम्मति से 11 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले इस महोत्सव के लिए प्रतियोगिताओं के संयोजक के रूप में अरविंद कुमार महरड़ा को नियुक्त किया गया।
प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तय
महोत्सव के तहत विद्यार्थियों के लिए जूनियर (कक्षा 6 से 8) और सीनियर (कक्षा 9 से 12) वर्ग में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी तथा भारतीय संविधान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शामिल होगी।
इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता में फुले जी का चित्र बनवाया जाएगा और अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।
रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे
जयंती महोत्सव के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और शाम को डॉ. भीमराव अंबेडकर जन चेतना रैली निकालने का निर्णय लिया गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए सांभर के विभिन्न मोहल्लों में डोर-टू-डोर निमंत्रण देने हेतु अलग-अलग समितियां गठित की गई हैं।
बैठक में कई सदस्य रहे मौजूद
बैठक में मुख्य संरक्षक प्रो. डॉ. ज्ञान प्रकाश दायमा सहित नाथूलाल बेरवाल, जितेंद्र दुलारिया, प्रभु दयाल उजिणिया, घनश्याम दास, रामानंद सागर, नंदकिशोर सांभरिया, गजानंद सांभरिया, बजरंग लाल दोतानिया, लक्ष्मी नारायण, देवेंद्र कुमार देवंदा, दिनेश बंजारा, प्रताप चंद बासीवाल, नानकराम गेहनोलिया, दीनदयाल सबलानिया, कैलाश चंद सांभरिया, रमेश कुमार बंसीवाल, पुखराज वर्मा, आशीष खारड़िया और राकेश देवंदा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
यह आयोजन समाज में जागरूकता फैलाने और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।




