Categories लोड हो रही हैं...

धूलंडी पर सांभर में भगवान नंदकेश्वर की भव्य सवारी निकलेगी

धूलंडी पर सांभर लेक में भगवान नंदकेश्वर की भव्य सवारी निकाली जाएगी। ढोल-नगाड़ों, रंग-गुलाल और पूजा-अर्चना के बीच भारी जनसैलाब उमड़ने की संभावना है।

कालीचरण सैनी2 March 2026
धूलंडी पर सांभर में भगवान नंदकेश्वर की भव्य सवारी निकलेगी

धूलंडी के पावन अवसर पर श्री नंदकेश्वर सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान नंदकेश्वर की भव्य सवारी निकाली जाएगी। आयोजन में पर्यटन विभाग राजस्थान सरकार का भी सहयोग रहेगा।

समिति के अध्यक्ष कुलदीप व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि सवारी प्रातः 11:30 बजे छोटा बाजार स्थित मेला स्थल से रवाना होगी। सवारी पूरे नगर का भ्रमण करेगी, जहां श्रद्धालु जगह-जगह भगवान नंदकेश्वर की पूजा-अर्चना कर भव्य स्वागत करेंगे।

ढोल-नगाड़ों और चंग की थाप पर भक्तजन रंग-गुलाल के साथ उत्साहपूर्वक सवारी में भाग लेंगे। आयोजन को लेकर पूरे नगर में उत्सव का माहौल रहेगा।

प्रशासन द्वारा सुरक्षा और शांति व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि सवारी शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

मेले में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच इस बार भारी जनसैलाब उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। धूलंडी के दिन आस्था, परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।
आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SambharLake #Nandkeshwar #Dhulandi #ShobhaYatra #HoliFestival #RajasthanCulture #ReligiousNews #eNewsBharat