थाना सांभरलेक पुलिस ने सूने मकानों में चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एसी के कॉपर वायर और बिजली के तार बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू शिवलाल बैरवा तथा पुलिस उपाधीक्षक सांभरलेक अनुपम मिश्रा के सुपरविजन और थानाधिकारी रामनिवास के नेतृत्व में की गई।
जानकारी के अनुसार जोशियों की गली निवासी शिवराज सिंह राठौड़ ने 7 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर ने उनके सूने मकान में घुसकर एसी की आउटडोर यूनिट से कॉपर वायर और विद्युत सप्लाई वायर चोरी कर लिए। मामले में थाना सांभरलेक में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि सबनानी (25) पुत्र गिरधारी लाल सिंधी, निवासी जोशियों की गली सांभरलेक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी दिन में सूने मकानों की रेकी करता था और मौका मिलते ही घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
पुलिस ने आरोपी से एसी के आउटडोर यूनिट के दो कॉपर वायर और करीब 10 फीट बिजली का तार बरामद किया है। पुलिस अब आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




