Categories लोड हो रही हैं...

साँभर दरबार स्कूल राष्ट्रीय स्वच्छ एवं हरित सम्मानित विद्यालय

साँभर लेक के पीएम श्री दरबार विद्यालय का चयन स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन में देश के 191 श्रेष्ठ विद्यालयों में हुआ।

कालीचरण सैनी17 June 2026
साँभर दरबार स्कूल राष्ट्रीय स्वच्छ एवं हरित सम्मानित विद्यालय

साँभर का दरबार स्कूल राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन में देश के 191 श्रेष्ठ विद्यालयों में हुआ चयन

शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सत्र 2025-26 के लिए आयोजित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन में पीएम श्री दरबार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, साँभर लेक ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। देशभर के लाखों सरकारी एवं निजी विद्यालयों में से चयनित 191 श्रेष्ठ विद्यालयों की सूची में स्थान बनाकर विद्यालय ने न केवल साँभर बल्कि पूरे राजस्थान का गौरव बढ़ाया है।

विद्यालय का चयन स्वच्छता, हरित वातावरण, कचरा प्रबंधन, स्वच्छ परिसर, पृथक शौचालय व्यवस्था, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों के उत्कृष्ट संचालन के आधार पर किया गया। विद्यालय परिसर में स्वच्छता और हरित विकास को लेकर किए गए नवाचारों ने राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनाई है।

इस सफलता के पीछे प्रधानाचार्य टीकमचंद मालाकार के छह वर्षों के सतत प्रयास और दूरदर्शी नेतृत्व को प्रमुख माना जा रहा है। वर्ष 2020 में कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने विद्यालय को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल बनाने का संकल्प लिया। कोरोना काल के दौरान भी विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण, सफाई एवं सौंदर्यीकरण के कार्य लगातार जारी रहे, जिनका परिणाम आज राष्ट्रीय सम्मान के रूप में सामने आया है।

प्रधानाचार्य मालाकार ने नागरिक विकास समिति, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, भामाशाहों एवं एसडीएमसी सदस्यों को साथ लेकर विद्यालय विकास को जनआंदोलन का स्वरूप दिया। उनके नेतृत्व में विद्यालय में करोड़ों रुपये के विकास कार्य हुए हैं। परिसर में सौर ऊर्जा व्यवस्था, आधुनिक शौचालय, स्मार्ट क्लासरूम, सीसीटीवी कैमरे, स्वच्छ पेयजल सुविधा, ड्यूल डेस्क फर्नीचर एवं चिल्ड्रन पार्क जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।

विद्यालय में नियमित रूप से स्वच्छता जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम, रैलियां, सेमिनार एवं नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाते हैं। शिक्षकों के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण और पौधों के संरक्षण की अनूठी पहल भी विद्यालय की पहचान बन चुकी है। लगभग 10 बीघा क्षेत्र में फैला विद्यालय परिसर आज हरियाली और स्वच्छता का आदर्श मॉडल बन गया है।

प्रधानाचार्य टीकमचंद मालाकार ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय परिवार, नागरिक विकास समिति, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सहयोगी भामाशाहों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक प्रयास, जनभागीदारी और दृढ़ संकल्प का परिणाम है तथा विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

विद्यालय की इस उपलब्धि में कृषि व्याख्याता दिनेश यादव, पूर्व भूगोल व्याख्याता शिम्भू दयाल यादव, पूर्व पीटीआई गजेन्द्र सिंह शेखावत सहित समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने की सूचना से क्षेत्र में खुशी की लहर है और विभिन्न सामाजिक संगठनों, अभिभावकों तथा नागरिकों ने विद्यालय परिवार को बधाई दी है।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

उपलब्धियों का गौरवशाली सफर

दरबार विद्यालय को पूर्व में ब्लॉक स्तरीय बेस्ट स्कूल अवार्ड, राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ एसडीएमसी पुरस्कार, राज्य स्तरीय भामाशाह पुरस्कार सहित अनेक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। वर्ष 2025-26 में प्राप्त राष्ट्रीय सम्मान ने विद्यालय की उपलब्धियों में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। यह उपलब्धि साबित करती है कि मजबूत नेतृत्व, जनभागीदारी और निरंतर प्रयासों से सरकारी विद्यालय भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित कर सकते हैं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SambharLake #DarbarSchool #NationalAward #SwachhVidyalaya #GreenSchool #EducationNews #RajasthanEducation #PMShriSchool #SchoolAchievement #EnvironmentProtection #eNewsBharat #SambharNews