Categories लोड हो रही हैं...

जालोर में समाज बैठक में रमेश सोनी का भव्य सम्मान

जालोर में सोनी समाज की बैठक में रमेश सोनी का सम्मान किया गया और आगामी गुरु पूर्णिमा महोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई।

राहुल सोनी8 June 2026
जालोर में समाज बैठक में रमेश सोनी का भव्य सम्मान

मोदरान श्री अणदारामजी धाम सोनी समाज भवन में श्री अणदारामजी सेवा संस्थान एवं श्री ब्राह्मण स्वर्णकार युवा संगठन की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज की ओर से रमेश सोनी पुनासा के जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति, जालोर के सदस्य नियुक्त होने पर भव्य सम्मान किया गया। समाजजनों ने साफा एवं माल्यार्पण कर उनका बहुमान किया तथा शुभकामनाएं दीं।

बैठक में आगामी गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। युवा संगठन जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया कि श्री अणदारामजी धाम मोदरान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला गुरु पूर्णिमा महोत्सव इस वर्ष 29 जुलाई को आयोजित होगा। यह संस्थान का दसवां वार्षिक आयोजन होगा, जिसमें जालोर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों समाजबंधु परिवार सहित भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। कक्षा पांचवीं से उच्च शिक्षा तक उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक देकर सम्मानित किया जाएगा। रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भजन गायिका अनिता जांगिड़, भजन गायक सुरेश लोहार एवं उषा गोस्वामी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

बैठक में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की आमंत्रण पत्रिकाओं को समाज के प्रत्येक घर तक पहुंचाने सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां भी तय की गईं।

इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष प्रकाशमल सांचौर, उपाध्यक्ष घेवरचंद धुम्बड़िया, सुखराज बागरा, मोहनलाल बागरा, भूरचंद नोहरा, तेजराज दांतीवास, मांगीलाल बागरा, शांतिलाल सांथू, महेंद्रकुमार भीनमाल, भावेशकुमार सांचौर, प्रदीपकुमार सांचौर, दिलीपकुमार बागरा, चंदुलाल भीनमाल, दिनेशकुमार रेवदर, राजेशकुमार करड़ा, अशोककुमार टीटोप, पुखराज चांदूर, विक्रम सामरानी, कैलाश डूडसी, नरेश जुंजाणी, दिनेश सांचौर, राजेश पांथेड़ी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#RameshSoni #JaloreNews #SoniSamaj #GuruPurnima #AndararamjiDham #SwarnkarSamaj #CulturalEvent #TalentAward #BhajanSandhya #RajasthanNews #LocalNews #CommunityEvent #SocialMeeting #eNewsBharat #enewsrajasthan #enewsbharat

जालोर में समाज बैठक में रमेश सोनी का भव्य सम्मान | eNews Bharat