NGO के साथ मिलकर पुनर्वास अभियान में जुड़े सलमान खान, रणदीप हुड्डा और भूमि पेडनेकर भी राहत कार्य में कर रहे सहयोग
मुंबई/गुवाहाटी: असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित हजारों परिवारों की मदद के लिए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान आगे आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने NGO ग्लोबल सिख्स के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 500 सेमी-पर्मानेंट घर बनवाने का फैसला किया है। इस राहत अभियान में अभिनेता रणदीप हुड्डा पहले से सक्रिय हैं, जबकि अब अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी प्रभावित इलाकों में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री वितरित कर रही हैं।
पुनर्वास पर रहेगा पूरा फोकस
सलमान खान की संस्था बीइंग ह्यूमन पहले भी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जरूरतमंद लोगों तक भोजन और राहत सामग्री पहुंचाने में मदद करती रही है। इस बार राहत अभियान के दूसरे चरण में सिर्फ तत्काल सहायता ही नहीं, बल्कि बाढ़ से बेघर हुए परिवारों के स्थायी पुनर्वास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से 500 सेमी-पर्मानेंट घर बनाने की योजना शुरू की गई है।
220 घरों का निर्माण पहले ही पूरा
रिपोर्ट के अनुसार, असम के सबसे अधिक प्रभावित जिलों में शामिल शिवसागर के नेपाली खुटी गांव में अब तक करीब 220 सेमी-पर्मानेंट घर तैयार किए जा चुके हैं। इन घरों का निर्माण बांस और टिन की छत से किया जा रहा है। इन्हें इस तरह डिजाइन किया गया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित और टिकाऊ आश्रय मिल सके।
रणदीप हुड्डा से मिली जानकारी, फिर जुड़े सलमान
बताया जा रहा है कि अभिनेता रणदीप हुड्डा पहले से ही राहत अभियान में स्वयंसेवकों के साथ काम कर रहे थे। जब सलमान खान को इस अभियान और वहां की स्थिति की जानकारी मिली, तो उन्होंने भी इस मिशन का हिस्सा बनने का फैसला किया। इसके बाद ग्लोबल सिख्स के संस्थापक अमरप्रीत सिंह ने उन्हें पुनर्वास योजना की जानकारी दी।
एक घर बनाने में 35 से 40 हजार रुपये का खर्च
रिपोर्ट के मुताबिक, एक सेमी-पर्मानेंट घर बनाने में करीब 35 हजार से 40 हजार रुपये




