Categories लोड हो रही हैं...

टोंक की साक्षी जैन ने यूपीएससी में 37वीं रैंक हासिल

टोंक की ताज कॉलोनी निवासी साक्षी जैन ने यूपीएससी परीक्षा में 37वीं रैंक हासिल की। पांचवें प्रयास में मिली सफलता से परिवार और शहर में खुशी।

केशव राज सैन7 March 2026
टोंक की साक्षी जैन ने यूपीएससी में 37वीं रैंक हासिल

टोंक की साक्षी जैन ने यूपीएससी में 37वीं रैंक हासिल, परिवार में खुशी

टोंक की ताज कॉलोनी निवासी साक्षी जैन, पुत्री चेतन कुमार जैन, ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 37वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के बाद परिवार और शहर में खुशी की लहर दौड़ गई है।

फिलहाल साक्षी जैन अपने परिवार के साथ जयपुर में हैं, इसलिए शहर के लोग उन्हें और उनके परिवार को मोबाइल के माध्यम से बधाइयां दे रहे हैं। साक्षी जैन ने अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि वह प्रशासनिक सेवा में रहकर देश की सेवा करना चाहती हैं और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए काम करेंगी।

साक्षी जैन को यह सफलता पांचवें प्रयास में मिली है। वह इससे पहले चार बार इंटरव्यू दे चुकी थीं। साक्षी पढ़ाई में शुरू से ही होनहार रही हैं। उन्होंने 2018 में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की परीक्षा पास की थी और इसके बाद कुछ समय तक प्राइवेट जॉब भी किया।

हालांकि देश के विकास में योगदान देने और जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की इच्छा ने उन्हें यूपीएससी की तैयारी के लिए प्रेरित किया। साक्षी ने 2021 से लगातार यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की और अब पांचवें प्रयास में सफलता हासिल की।

साक्षी के पिता चेतन जैन डाइट में लाइब्रेरियन पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि बेटी की इस उपलब्धि से पूरा परिवार बेहद खुश है और साक्षी ने घर-परिवार के साथ टोंक का नाम भी रोशन किया है।

साक्षी जैन की माता वित्तीय सलाहकार हैं। परिवार में साक्षी और उनका एक छोटा भाई है, जो मुंबई से आईटी में ग्रेजुएशन कर रहा है।

वहीं साक्षी के मामा संजय जैन (देवली नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन रेखा जैन के पति) ने बताया कि साक्षी बचपन से ही पढ़ाई में तेज रही हैं। सीए बनने के बाद भी उनमें प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करने का जज्बा था। इसके लिए उन्होंने करीब

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
पांच साल तक कड़ी मेहनत की और आखिरकार सफलता हासिल की। इस उपलब्धि से पूरे परिवार और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SakshiJain #UPSC2025 #UPSCResult #TonkNews #RajasthanNews #CivilServices #SuccessStory #EducationNews #eNewsBharat

टोंक की साक्षी जैन ने यूपीएससी में 37वीं रैंक हासिल | eNews Bharat