इब्तिदा संस्था के सहयोग से सरकारी योजनाओं की जागरूकता एवं बेहतर पहुंच कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को साहडोली गांव में ग्राम सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में 48 महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने भाग लेकर ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं की पहुंच को लेकर अपने सुझाव साझा किए।
कार्यक्रम में फेडरेशन स्पोर्ट कोऑर्डिनेटर बर्फीना ने बताया कि ग्राम सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी समुदाय तक पहुंचाना तथा ग्रामीणों से कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव प्राप्त करना है।
इब्तिदा संस्था के फील्ड कॉर्डिनेटर मुकेश कुमार ने बताया कि संस्था द्वारा साहडोली गांव में पिछले तीन वर्षों से "संकल्प किशोर संदर्भ केन्द्र" और "उमंग किशोरी संदर्भ केन्द्र" संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों का उद्देश्य समाज में लिंग आधारित भेदभाव को समाप्त करना तथा किशोरियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा समुदाय के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने और जागरूक करने का कार्य भी किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि संस्था के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है, जिससे महिलाएं अब ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला स्तर पर अपनी समस्याओं को लेकर सक्रिय रूप से पहुंच रही हैं। महिलाएं वार्ड सभा और ग्राम सभा में भाग लेकर विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। संस्था महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक पहचान को मजबूत बनाने की दिशा में भी कार्य कर रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के डायरेक्टर राहुल खान ने कहा कि संस्था का कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में क्षेत्र की पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को पानी के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर बदलाव के राही अमन कुमार, मोहित कुमार, पियर लीडर कोमल, अंजली तथा समुदाय की सरोज, शबनम, राजबाला, कविता, राजवती, सरला, सकुनत, भगवती सहित अन्य ग्रामीण सदस्य उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




