Categories लोड हो रही हैं...

सफाई कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर हड़ताल की चेतावनी

ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारियों ने समय पर वेतन न मिलने पर 24 घंटे में भुगतान नहीं होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।

रमेश चंद्र शर्मा24 April 2026
सफाई कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर हड़ताल की चेतावनी

ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने पर हड़ताल की दी चेतावनी, आर्थिक परेशानियों का सामना करना बताया गया

ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारियों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर विकास अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में समस्त सफाई कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे।

कर्मचारियों का कहना है कि इससे पूर्व भी वे अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर चुके हैं। उस समय ग्राम पंचायत प्रशासन और कर्मचारियों के बीच सहमति बनी थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया था कि प्रत्येक माह की 1 तारीख से 7 तारीख के बीच वेतन का भुगतान किया जाएगा।

सूरजमल जमादार ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत समझौते का पालन नहीं कर रही है। सफाई कर्मियों का आरोप है कि कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है और राशि उनके बैंक खातों में भी समय पर जमा नहीं हो रही है, जिसके चलते उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों ने विकास अधिकारी, पंचायत समिति बकानी से शीघ्र समस्या समाधान की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 24 घंटे के भीतर मांग पूरी नहीं हुई तो वे सफाई कार्य बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SafaiKarmchari #StrikeWarning #GramPanchayat #SalaryIssue #BakaniNews #RajasthanNews #EmployeeProtest #WageDelay #LocalNews #eNewsBharat

सफाई कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर हड़ताल की चेतावनी | eNews Bharat