Categories लोड हो रही हैं...

साधु-संतों की सुरक्षा मांग को लेकर निकला मौन जुलूस

टोडारायसिंह में सकल जैन समाज ने साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर मौन जुलूस निकाला और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा नीति की मांग की।

उमाशंकर शर्मा26 May 2026
साधु-संतों की सुरक्षा मांग को लेकर निकला मौन जुलूस

साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर सकल जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस

कस्बे में सोमवार को सकल जैन समाज की ओर से साधु-संतों की सुरक्षा की मांग को लेकर मौन जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। समाज के महिला-पुरुष दोपहर साढ़े तीन बजे माणक चौक में एकत्रित हुए, जहां से सभी लोग शांतिपूर्वक मौन जुलूस के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचे।

समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि विहार यात्रा के दौरान लगातार सड़क हादसों की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ज्ञापन में संतों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने, विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने और प्रशासनिक निगरानी बढ़ाने की मांग की गई।

इसके साथ ही “संत सुरक्षा प्रोटोकॉल” को तत्काल लागू करने, “राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति” बनाने तथा संतों से जुड़ी दुर्घटनाओं की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई।

जिला युवा मंत्री एवं समाज प्रवक्ता मुकुल जैन ने बताया कि ज्ञापन सौंपने वालों में सरावगी समाज जिलाध्यक्ष संत कुमार जैन, अग्रवाल समाज अध्यक्ष महावीर प्रसाद कनोई, समाज चौरासी ब्लॉक अध्यक्ष पदमचंद जैन, भागचंद ओसवाल, अशोक झंडा, मोहन कनोई, चंद्रप्रकाश ढाबा वाले, अविनाश बाकलीवाल, जम्मू अजमेर वाले, नीरज छाबड़ा, जीवन्धर झंडा, गुड्डू कनोई, नरेश झंडा, विकास कालेड़ा, अनुज कासलीवाल, सुमित बाकलीवाल, राहुल कासलीवाल, निरमेश कासलीवाल, हनुमान सिंघल, कैलाशचंद्र ढाबा वाले, धनराज सर्राफ, दिनेश बाकलीवाल, राजेंद्र जैन भांवता वाले, रज्जू सर्राफ, शुभम सर्राफ, भागचंद, संजीव कुमार कासलीवाल, मयंक कासलीवाल, अभिषेक सर्राफ, बंसतीलाल छाबड़ा, भानू झंडा, सशीला जैन, संतरा छाबड़ा, नीता, नीलू जैन, ममता, सीमा और अनिता सहित सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: eNews Rajasthan Instagram
Facebook: eNews Bharat Facebook
YouTube (Subscribe): eNews Bharat YouTube
X (Twitter): eNews Rajasthan X

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#टोडारायसिंह #सकलजैनसमाज #साधुसंतसुरक्षा #मौनजुलूस #जैनसमाज #संतसुरक्षाप्रोटोकॉल #राष्ट्रीयसंतसुरक्षानीति #राजस्थानसमाचार #धार्मिकसमाचार #eNewsBharat