Categories लोड हो रही हैं...

रूस का मिसाइल हमला, लक्ष्मी मित्तल के स्टील प्लांट में 2 की मौत

रूस के मिसाइल हमले में यूक्रेन के क्रिवी रिह स्थित लक्ष्मी मित्तल के स्टील प्लांट को नुकसान हुआ। दो लोगों की मौत और 13 घायल हुए।

enews bharat17 August 2026
रूस का मिसाइल हमला, लक्ष्मी मित्तल के स्टील प्लांट में 2 की मौत

रूस का यूक्रेन पर बड़ा मिसाइल हमला, लक्ष्मी मित्तल के स्टील प्लांट को बनाया निशाना

यूक्रेन के क्रिवी रिह में रूस के मिसाइल हमले से हड़कंप मच गया। शनिवार रात हुए इस हमले में भारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल की कंपनी आर्सेलरमित्तल के स्टील प्लांट को निशाना बनाया गया। हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 कर्मचारी और ठेकेदार घायल बताए जा रहे हैं। हमले के बाद प्लांट में उत्पादन से जुड़े कुछ काम अस्थायी तौर पर रोकने पड़े।

यह प्लांट यूक्रेन के सबसे बड़े स्टील उत्पादन केंद्रों में शामिल है और देश की औद्योगिक अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। रूसी मिसाइल हमले में प्लांट की ऊर्जा व्यवस्था और ब्लास्ट फर्नेस से जुड़े महत्वपूर्ण हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद दमकलकर्मी, बचाव दल और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

2022 में भी प्लांट पर हुआ था हमला

यह पहली बार नहीं है जब क्रिवी रिह स्थित इस स्टील प्लांट को रूसी हमले का सामना करना पड़ा है। 2022 में भी रूस ने प्लांट पर मिसाइल हमला किया था। उस हमले में प्लांट की एक रोलिंग मिल नष्ट हो गई थी और एक कर्मचारी की मौत हुई थी।

इस बार भी उत्पादन से जुड़े अहम हिस्सों को नुकसान पहुंचने के कारण कंपनी को कुछ गतिविधियां रोकनी पड़ी हैं। प्लांट में बड़े ब्लास्ट फर्नेस और कई अन्य उत्पादन इकाइयां मौजूद हैं, जिनके जरिए स्टील का उत्पादन किया जाता है।

यूक्रेन ने भी रूस पर किया ड्रोन हमला

रूस के हमले के जवाब में यूक्रेन ने भी रूस के मॉस्को क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया। मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रे वोरोब्योव के मुताबिक, हमले में 83 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई और कई लोग घायल हुए।

यूक्रेनी हमले में रूस की बड़ी ऑनलाइन रिटेल कंपनी वाइल्डबेरीज के एक वेयरहाउस में भी आग लग गई यह वेयरहाउस मॉस्को से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित बताया गया है।

यूक्रेनी सेना ने यह भी दावा किया कि उसने रूस के रोस्तोव क्षेत्र में मिसाइल ईंधन बनाने वाली एक फैक्ट्री को निशाना बनाया है। इससे साफ है कि रूस-यूक्रेन युद्ध में दोनों तरफ से लगातार हमले जारी हैं और औद्योगिक ठिकाने भी निशाने पर आ रहे हैं।

लक्ष्मी मित्तल की कंपनी के लिए क्यों खास है यह प्लांट?

क्रिवी रिह का यह

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
स्टील प्लांट यूक्रेन की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह आर्सेलरमित्तल का हिस्सा है, जो दुनिया की प्रमुख स्टील कंपनियों में गिनी जाती है। कंपनी के चेयरमैन और प्रमुख शेयरधारक भारतीय मूल के उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल हैं।

यह प्लांट पहले यूक्रेन की सरकारी कंपनी के नियंत्रण में था। 2005 में लक्ष्मी मित्तल की कंपनी मित्तल स्टील ने इसे खरीद लिया था। इसके बाद मित्तल स्टील का आर्सेलर के साथ विलय हुआ और 2006 में आर्सेलरमित्तल कंपनी बनी। तभी से क्रिवी रिह का यह प्लांट आर्सेलरमित्तल का हिस्सा है।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में यह प्लांट पहले भी प्रभावित हो चुका है। ताजा मिसाइल हमले के बाद उत्पादन पर पड़े असर और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं, दोनों देशों के बीच लगातार हो रहे हमलों से यूक्रेन के औद्योगिक और आर्थिक ढांचे पर दबाव बढ़ता जा रहा है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर जरूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुंचाते रहेंगे।

#Lak#KrivyiRih #SteelPlant #MissileAttack #WorldNews #BreakingNews #eNewsBharat

रूस का मिसाइल हमला, लक्ष्मी मित्तल के स्टील प्लांट में 2 की मौत | eNews Bharat