Categories लोड हो रही हैं...

आरएसडी-सेट और आरएफबीडी परीक्षा में 2642 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

राजधानी साइंस धारा के आरएसडी-सेट व आरएफबीडी टैलेंट टेस्ट में 2642 विद्यार्थियों ने भाग लिया, टॉपर्स को स्कूटी, साइकिल व अन्य पुरस्कार दिए गए।

मोना कुमावत11 March 2026
आरएसडी-सेट और आरएफबीडी परीक्षा में 2642 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

आरएसडी-सेट व आरएफबीडी में 2642 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, टॉपर्स को मिली स्कूटी

पचकोडिया कस्बे के राजधानी एजुकेशनल ग्रुप पचकोडिया द्वारा संचालित राजधानी साइंस धारा और राजधानी फाउंडा की ओर से आयोजित राजधानी साइंस धारा स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट (आरएसडी-सेट) तथा राजधानी फाउंडा ब्रेन दंगल (आरएफबीडी) का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस राज्य स्तरीय टैलेंट सर्च परीक्षा में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश और हरियाणा सहित कई राज्यों के 2642 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर एवं नेशनल मोटिवेटर डॉ. रमेश यादव, शिक्षाविद रामेश्वर लाल जाट और गोपाल घासल ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

राजधानी एजुकेशनल ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर बलराम सिंह यादव, प्रिंसिपल हेमेन्द्र शर्मा और डिप्टी डायरेक्टर व एग्जाम को-ऑर्डिनेटर कल्पेश यादव ने बताया कि परीक्षा के बाद आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न कक्षाओं के टॉपर्स को पुरस्कार प्रदान किए गए।

डायरेक्टर डॉ. रमेश यादव ने कक्षा 8 में संगीता चौधरी, कक्षा 10 में इशल शर्मा, ट्वेल्थ बायोलॉजी ग्रुप में शिवानी यादव, मैथ्स ग्रुप में रेणु कुमावत और एग्रीकल्चर ग्रुप में अदिति पंवार को प्रथम पुरस्कार के रूप में स्कूटी प्रदान की।

वहीं द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कुल 12 साइकिलें पुरस्कार स्वरूप दी गईं। इसके अलावा 77 विद्यार्थियों को राजधानी फाउंडा की टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. रमेश यादव ने विद्यार्थियों को मोटिवेशनल सेमिनार और कैरियर गाइडेंस के माध्यम से प्रेरित करते हुए कहा कि

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
“जो सपने देखते हैं, वही इतिहास बनाते हैं। यदि मेहनत और ईमानदारी साथ हो तो सफलता अवश्य मिलती है।”


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#EducationNews #ScholarshipTest #RSDSET #RFBD #Pachkodia #StudentTalent #RajasthanNews #CareerGuidance #eNewsBharat #IndiaNews