41 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो के करियर का आखिरी वर्ल्ड कप खत्म, स्पेन ने पुर्तगाल को हराया।
स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल का वर्ल्ड कप सफर समाप्त हो गया। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इसके साथ ही मेजबान अमेरिका भी बेल्जियम से 4-1 की करारी हार के बाद वर्ल्ड कप से बाहर हो गया।
रोनाल्डो के वर्ल्ड कप करियर का भावुक अंत
41 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने करियर का आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे थे। डलास स्टेडियम से बाहर जाते समय हजारों दर्शकों ने खड़े होकर उनका सम्मान किया। रोनाल्डो ने गंभीर चेहरे के साथ फैंस का अभिवादन किया, जिससे साफ था कि वे अपने वर्ल्ड कप करियर का अंत जीत के साथ करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 से हराया
दूसरे मुकाबले में सिएटल स्टेडियम में बेल्जियम ने मेजबान अमेरिका को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
बेल्जियम की ओर से चार्ल्स डी केटेलारे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए और एक गोल में अहम असिस्ट भी दिया। वहीं, मैच के 57वें मिनट में अमेरिकी गोलकीपर मैट फ्रीज की बड़ी गलती मुकाबले का निर्णायक मोड़ साबित हुई, जिसका बेल्जियम ने पूरा फायदा उठाया।




