Categories लोड हो रही हैं...

रोहित शर्मा का नया अवतार! अब क्रिकेट नहीं, टीवी पर लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का

‘हिटमैन’ अब टीवी पर करेगा धमाका, रोहित शर्मा का शाणा अंदाज देख फैंस हुए हैरान

eNews Bharat5 September 2026
रोहित शर्मा का नया अवतार! अब क्रिकेट नहीं, टीवी पर लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का

क्रिकेट की पिच से टीवी स्टूडियो तक रोहित शर्मा, नए शो में दिखेगा बिल्कुल अलग अंदाज

क्रिकेट की पिच पर अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतने वाले रोहित शर्मा अब टीवी स्क्रीन पर भी धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनका नया शो ‘Family Full House with Rohit Sharma’ 19 सितंबर 2026 से Sony Entertainment Television और Sony LIV पर शुरू होगा। यह रोहित का एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पहला बड़ा टीवी प्रोजेक्ट है।

शो के नए प्रोमो में रोहित अपने पुराने और बेहद वायरल ‘गार्डन’ और ‘गली क्रिकेट’ वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। प्रोमो में फैंस उनसे उनका फेमस डायलॉग दोहराने की मांग करते हैं। इस पर रोहित मजेदार अंदाज में कहते हैं कि उन्होंने तो सिर्फ दो लाइनें बोली थीं और वो इतनी वायरल हो गईं, अब जब पूरा शो आएगा तो क्या होगा।

रोहित का ‘कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा’ वाला डायलॉग क्रिकेट मैच के दौरान काफी वायरल हुआ था। अब मेकर्स ने उसी वायरल मोमेंट को शो के प्रमोशन में दोबारा इस्तेमाल किया है। इससे फैंस के बीच शो को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

ह शो एक फैमिली एंटरटेनमेंट और गेम शो के तौर पर पेश किया जा रहा है, जिसमें रोहित क्रिकेट से बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई देंगे। यानी अब मैदान पर गेंदबाजों की खबर लेने वाले ‘हिटमैन’ टीवी पर परिवार और दर्शकों के साथ

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
मस्ती करते नजर आएंगे।

रोहित शर्मा पहले ही टेस्ट और T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और फिलहाल वनडे क्रिकेट में उपलब्ध हैं। ऐसे में उनका टीवी डेब्यू उनके करियर का एक नया और दिलचस्प चैप्टर माना जा रहा है


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#RohitSharma #FamilyFullHouse ##RohitSharmaTVDebut #eNewsBharat

रोहित शर्मा का नया अवतार! अब क्रिकेट नहीं, टीवी पर लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का | eNews Bharat