Categories लोड हो रही हैं...

सड़क सुरक्षा और अवैध खनन पर संयुक्त समीक्षा बैठक

सवाई माधोपुर में सड़क सुरक्षा और अवैध खनन पर संयुक्त बैठक में ओवरलोडिंग, अवैध कट और यातायात प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बृजेश त्रिवेदी28 March 2026
सड़क सुरक्षा और अवैध खनन पर संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी की उपस्थिति में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की मासिक बैठक के साथ जिला स्तरीय अवैध खनन (एसआईटी), खनिज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सड़क सुरक्षा, सुगम यातायात एवं अवैध खनन की रोकथाम को लेकर विस्तृत समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला कलक्टर काना राम ने निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स एवं अवैध कट्स को चिन्हित कर तुरंत बंद किया जाए। उन्होंने पिछले वर्षों में हुई दुर्घटनाओं के आंकड़ों के साथ चेतावनी बोर्ड लगाने और पुनः खोले गए कट्स पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध नियमित अभियान चलाने, चालान एवं जब्ती की कार्रवाई करने, शहर में अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण हटाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस, परिवहन, पीडब्ल्यूडी एवं एनएचएआई के समन्वित प्रयासों पर जोर दिया गया।

साथ ही सड़कों पर साइनेज, इंडिकेटर, रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड और लाइटिंग व्यवस्था मजबूत करने, निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण करने और आपातकालीन सेवाओं के रिस्पॉन्स टाइम में सुधार के निर्देश दिए गए। आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने एक्सप्रेस-वे पर लेन ड्राइव सिस्टम की सख्ती से पालना, ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव और गलत ओवरटेकिंग पर कार्रवाई के निर्देश दिए। हाईवे पर इंटरसेप्टर वाहन तैनात करने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर फेंसिंग एवं रिफ्लेक्टर्स लगाने पर भी बल दिया गया।

अवैध खनन पर सख्ती:
बैठक में अवैध खनन, निर्गमन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए पुलिस, वन, परिवहन एवं खनन विभाग को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। संभावित क्षेत्रों में नियमित निगरानी, आकस्मिक निरीक्षण और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

पट्टाधारियों को नियमानुसार खनन कार्य करने और पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

बैठक में उपखंड अधिकारी, परिवहन विभाग, पुलिस, पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, खनन विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#RoadSafety #IllegalMining #SawaiMadhopur #TrafficManagement #AdminMeeting #OverloadingCheck #MiningControl #eNewsBharat #PublicSafety #RajasthanNews