Categories लोड हो रही हैं...

राजस्थान में ऋषभदेव पखवाड़े से नए सत्र का शुभारम्भ फैसला

राजस्थान में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत ऋषभदेव पखवाड़े से होगी, जिससे विद्यार्थियों में संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव का विकास होगा।

रवि गौतम6 April 2026
राजस्थान में ऋषभदेव पखवाड़े से नए सत्र का शुभारम्भ फैसला

राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत “ऋषभदेव पखवाड़े” से करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देशन में विद्यालयी शिक्षा विभाग ने यह अभिनव पहल शुरू की है।

इस निर्णय का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ना है, जिससे उनमें नैतिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा मिल सके।

प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के निदेशक सीताराम जाट ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऋषभदेव पखवाड़े के तहत विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन सुनिश्चित किया जाए।

तीन वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित

पूर्व प्राथमिक स्तर (3-6 वर्ष):
ऋषभदेव स्तुति, प्रार्थना, कहानी, प्रवचन, चित्रकारी, पोस्टर निर्माण

प्राथमिक स्तर (7-11 वर्ष):
स्तुति, प्रार्थना, कहानी, चित्रकला, पोस्टर, निबंध, कविता, एकल गायन

माध्यमिक स्तर (12-18 वर्ष):
प्रार्थना, प्रवचन, निबंध, रचनात्मक लेखन, रंगोली, योग शिविर, डिजिटल प्रस्तुतियां, मूक अभिनय, समूह चर्चा

चित्रकला और पोस्टर प्रतियोगिता में भगवान ऋषभदेव के जीवन प्रसंगों जैसे जन्म, दीक्षा, तप, ज्ञान, उपदेश एवं चारित्र के साथ राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्तिक और प्रतीक चिन्ह (बैल) जैसे विषयों को शामिल किया गया है।

जानकारी और सहयोग के लिए संपर्क

राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् ने सभी विद्यालयों से अपील की है कि वे इस पखवाड़े से जुड़ी जानकारी के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी से संपर्क करें या rsjyp21@gmail.com पर मेल करें।

समाज के प्रबुद्धजनों के विचार

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग जस्टिस नरेन्द्र कुमार जैन ने इस निर्णय को युवाओं के हित में बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थी वैदिक और श्रमण संस्कृति से परिचित होंगे।

वहीं एडवोकेट संजय जैन और महेश कुमार जैन हरसोरा ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को अहिंसा और अपरिग्रह जैसे मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देगी।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

विमल बडकतिया जैन, अशोक भंडारी, आदित्य भंडारी सहित अन्य समाजजनों ने बताया कि भगवान ऋषभदेव के षट्कर्म सिद्धांत (असि, मसि, कृषि, वाणिज्य, शिल्प और कला) विद्यार्थियों के जीवन में उपयोगी साबित होंगे।

सरकार का आभार व्यक्त

अल्पसंख्यक वर्ग के शिक्षाविदों एवं युवाओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#RajasthanNews #EducationPolicy #RishabhdevPakhwada #SchoolEducation #BhajanlalSharma #MadanDilawar #BundiNews #CulturalEducation #StudentDevelopment #eNewsBharat

राजस्थान में ऋषभदेव पखवाड़े से नए सत्र का शुभारम्भ फैसला | eNews Bharat