पंचायत समिति क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रिंछ्वा में बस स्टैंड से रेड लाइट सड़क मार्ग तक 39 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा करवाए जा रहे इस कार्य से ग्रामीणों को लंबे समय से खराब सड़क की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से पहले प्रशासन ने सड़क के दोनों ओर हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। बकानी तहसीलदार रतनलाल भूल के निर्देश पर गठित टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटवाया गया।
कार्रवाई के दौरान कानूनगो जयराज मंडल, अखिलेश मीणा, दिलीप गहलोत, पटवारी विनोद कुमार मीणा, गजेंद्र कुमार और कोमल कुमारी मौजूद रहे। वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौके पर तैनात रहा।
ग्रामीणों ने बताया कि बस स्टैंड से रेड लाइट मार्ग तक की सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बारिश और गर्मी के मौसम में सड़क की स्थिति और खराब हो जाती थी। अब सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को बेहतर और सुगम यातायात सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




