Categories लोड हो रही हैं...

आरजीएचएस सुविधा बहाल करने की मांग पर पेंशनर्स ने सौंपा ज्ञापन

टोडारायसिंह में पेंशनर्स ने आरजीएचएस के तहत निशुल्क इलाज और दवाइयों की नियमित उपलब्धता की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

उमाशंकर शर्मा26 May 2026
आरजीएचएस सुविधा बहाल करने की मांग पर पेंशनर्स ने सौंपा ज्ञापन

आरजीएचएस व्यवस्था सुचारू करने की मांग को लेकर पेंशनर्स ने सौंपा ज्ञापन

राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा टोडारायसिंह ने आरजीएचएस के तहत पेंशनर्स को निशुल्क चिकित्सा सुविधा एवं दवाइयां नियमित रूप से उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार राहुल पारीक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि पिछले करीब एक वर्ष से पेंशनर्स को अनुमोदित अस्पतालों और फार्मा स्टोर्स से उपचार एवं दवाइयां लेने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पेंशनर्स ने आरोप लगाया कि 14 अप्रैल से प्रदेशभर में आरजीएचएस के तहत न तो सूचीबद्ध अस्पतालों में निशुल्क इलाज मिल रहा है और न ही फार्मा स्टोर्स से आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हो रही हैं। समाज द्वारा कई बार चिकित्सा विभाग और आरजीएचएस अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई।

ज्ञापन में कहा गया कि वृद्धावस्था में अधिकांश पेंशनर्स नियमित उपचार पर निर्भर रहते हैं। चिकित्सा सुविधाएं बाधित होने से उनमें भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी के चलते पेंशनर्स ने सरकार से आरजीएचएस व्यवस्था को जल्द सुचारू करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
eNews Rajasthan Instagram
Facebook: eNews Bharat Facebook
YouTube (Subscribe): eNews Bharat YouTube
X (Twitter): eNews Rajasthan X

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#टोडारायसिंह #आरजीएचएस #पेंशनर्स #राजस्थानपेंशनरसमाज #स्वास्थ्यसेवाएं #राजस्थानसमाचार #ज्ञापन #निशुल्कइलाज #दवाइयां #eNewsBharat

आरजीएचएस सुविधा बहाल करने की मांग पर पेंशनर्स ने सौंपा ज्ञापन | eNews Bharat