Categories लोड हो रही हैं...

राजस्थान वित्त निगम शिविर में ₹800 लाख ऋण आवेदन प्राप्त हुए

किशनगढ़ में राजस्थान वित्त निगम के मेगा उद्योग प्रोत्साहन शिविर में ₹800 लाख के ऋण आवेदन प्राप्त हुए। उद्यमियों को योजनाओं और वित्तीय सहायता की जानकारी दी गई।

भरत देवड़वाल26 June 2026
राजस्थान वित्त निगम शिविर में ₹800 लाख ऋण आवेदन प्राप्त हुए

राजस्थान वित्त निगम शिविर में ₹800 लाख ऋण आवेदन प्राप्त हुए

राजस्थान वित्त निगम (आरएफसी) की शाखा किशनगढ़ द्वारा मार्बल एसोसिएशन भवन, रीको औद्योगिक क्षेत्र में मेगा उद्योग प्रोत्साहन शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में उद्योग स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों ने भाग लिया।

शिविर के दौरान निगम के अधिकारियों ने उद्यमियों को ऋण एवं वित्तीय सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। मौके पर ही पात्र आवेदकों की ऋण पत्रावलियां तैयार की गईं तथा आवेदन शुल्क जमा कराकर प्रक्रिया को सरल और त्वरित बनाया गया।

राजस्थान वित्त निगम द्वारा उद्योग, होटल, गेस्ट हाउस, अस्पताल, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स तथा सेवा क्षेत्र की विभिन्न इकाइयों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र उद्यमियों को 5.50 प्रतिशत ब्याज दर पर ₹200 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस अवसर पर जयपुर मुख्यालय से पधारे निगम के कार्यकारी निदेशक डॉ. हर सहाय मीणा (आईएएस) ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए निगम की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान वित्त निगम राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने और नए उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

शिविर के अंत में कुल ₹800 लाख के ऋण आवेदन प्राप्त हुए। निगम के अनुसार यह आंकड़ा क्षेत्र के उद्यमियों में राजस्थान वित्त निगम की योजनाओं के प्रति बढ़ते विश्वास और औद्योगिक विकास की सकारात्मक संभावनाओं को दर्शाता है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू।

eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#RajasthanFinanceCorporation #RFC #Kishangarh #IndustrialDevelopment #BusinessNews #LoanScheme #YoungEntrepreneurs #RajasthanNews #MSME #StartupIndia #Industry #Finance #eNewsBharat #BreakingNews #LocalNews