पुण्यतिथि विशेष: स्वर्गीय श्रीमती रेखा शर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित हुए विभिन्न सेवा कार्य
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय श्रीमती रेखा शर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को शहर में विभिन्न सामाजिक एवं सेवाभावी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वर्गीय रेखा शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
स्वर्गीय श्रीमती रेखा शर्मा के भाई कमलेश शर्मा ने बताया कि पुण्यतिथि पर सुबह से ही सेवा कार्यों का सिलसिला शुरू हो गया था। कार्यक्रम की शुरुआत जंगम की बगीची में गोवंश को हरा चारा खिलाकर तथा कबूतरों को दाना डालकर की गई।
इसके बाद जिला ब्लड बैंक में कमलेश शर्मा ने अपने इष्ट मित्रों के साथ मिलकर रक्तदान किया और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। रक्तदान को मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम बताते हुए लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील भी की गई।
खोजा गेट स्थित गणेश मंदिर परिसर में संचालित गणपति सेवा आश्रम में असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सेवा कार्यों के माध्यम से स्वर्गीय रेखा शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं समाजसेवी संजय शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, सुनील गौतम बॉबी, हेमंत मीणा, धीरज मेहंदीरत्ता, पत्रकार अभिषेक जैन, विपिन शर्मा, बंटी जैन, मुस्ताक भाई, ओमप्रकाश टोनी, अंकित जैन, सौरभ जैन, ओम शर्मा तथा कुलवंत नायक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय श्रीमती रेखा शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया और उनके सामाजिक योगदान को स्मरण किया।




