Categories लोड हो रही हैं...

लोकार्पण पट्टिका तोड़ने पर भाजपा का ज्ञापन सौंपा

रायथल बस स्टैंड पर लगी लोकार्पण पट्टिका तोड़े जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप तहसील सीसवाली में जिला कलेक्टर के नाम थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

जय प्रकाश शर्मा27 February 2026
लोकार्पण पट्टिका तोड़ने पर भाजपा का ज्ञापन सौंपा

मांगरोल क्षेत्र के रायथल कस्बे में सार्वजनिक स्थान पर लगी लोकार्पण पट्टिका तोड़े जाने के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के समक्ष विरोध दर्ज कराया। शुक्रवार को भाजपा रायथल इकाई की ओर से उप तहसील सीसवाली में जिला कलेक्टर के नाम थानाधिकारी किरदार अहमद को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि रायथल बस स्टैंड स्थित गौरव पथ एवं मूल्यांकन बोर्ड के पास सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा लगवाई गई लोकार्पण पट्टिका को कुछ व्यक्तियों द्वारा क्षतिग्रस्त कर वहां दीवार निर्माण कर लिया गया। भाजपा सीसवाली मंडल के महामंत्री दिनेश दाधीच रायथल ने बताया कि उक्त पट्टिका पर सांसद दुष्यंत सिंह, कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, जिला प्रमुख नंदलाल सुमन एवं प्रधान मंजू दाधीच के नाम अंकित थे और यह सरकारी स्थान पर स्थापित की गई थी।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रामस्वरूप, चंद्र प्रकाश (अध्यापक), मालव एवं मथुरा लाल निवासी रायथल द्वारा कथित रूप से लोकार्पण पट्टिका और सांकेतिक बोर्ड को हटाकर नुकसान पहुंचाया गया और वहां निर्माण कार्य कर लिया गया। इसे सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने और नियमों की अवहेलना बताया गया है।

ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि सरकारी स्थान पर पुनः लोकार्पण पट्टिका स्थापित करवाई जाए तथा दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में सार्वजनिक संपत्ति से छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लग सके।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्प दयाल मीणा, पूर्व संगठन महामंत्री रामशंकर वैष्णव, पूर्व जिला मंत्री मोरध्वज मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह हाड़ा, रघुनंदन दाधीच, चंद्रशेखर शर्मा, मनोज मालव, किशन बिहारी यादव, रामप्रसाद गोचर, बिरधीलाल मालव, सत्यनारायण सोनी, राहुल कोडप, गिर्राज रेगर, आयुष नागर, मुकेश जांगिड़, खेमराज मीणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो इस मुद्दे को लेकर आंदोलन भी किया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

ताज़ा राजनीतिक हलचल, खेल अपडेट और देश-दुनिया की बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फॉलो करना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। राजनीति, जीएसटी फ्रॉड, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर अहम खबर के लिए eNewsBharat को नियमित विजिट करते रहें। आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और हम आगे भी आपको तेज, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुंचाते रहेंगे।

#RajasthanNews #BaranNews #Raythal #Siswali #BJPNews #LocalPolitics #Gyapan #PublicProperty #Mangarol #eNewsBharat

लोकार्पण पट्टिका तोड़ने पर भाजपा का ज्ञापन सौंपा | eNews Bharat