RAS-2026 परीक्षा की नई तारीख घोषित, 607 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 की प्रारंभिक परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी। इससे पहले परीक्षा 29 नवंबर 2026 को प्रस्तावित थी। वहीं, 607 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई निर्धारित की गई है।
607 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 607 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 192 पद राज्य सेवाओं और 415 पद अधीनस्थ सेवाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 जून से जारी हैं और ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों में होगा—
प्रारंभिक परीक्षा (ऑब्जेक्टिव)
मुख्य परीक्षा (डिस्क्रिप्टिव)
साक्षात्कार
RPSC के अनुसार, मुख्य परीक्षा 1 और 2 मई 2027 को आयोजित की जाएगी।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क:
सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर OBC/MBC: 600 रुपये
नॉन-क्रीमीलेयर OBC/MBC, EWS एवं दिव्यांग अभ्यर्थी: 400 रुपये
अन्य भर्तियों की भी आवेदन प्रक्रिया जारी
RPSC द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी (APP) के 371 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 7 जुलाई तक किए जा सकते हैं। इसकी प्रारंभिक परीक्षा




