Categories लोड हो रही हैं...

रणथम्भोर टाइगर रिजर्व में सफारी गाड़ियों पर वन विभाग कार्रवाई

रणथम्भोर के जोन 3 में सफारी गाड़ियों ने टाइगर का रास्ता रोक दिया। वन विभाग ने तीन वाहन चालक और गाइड पर प्रवेश रोक लगाई।

बृजेश त्रिवेदी10 April 2026
रणथम्भोर टाइगर रिजर्व में सफारी गाड़ियों पर वन विभाग कार्रवाई

रणथम्भोर टाइगर रिजर्व के जोन 3 में सफारी के दौरान बाघ का रास्ता रोकने की गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सफारी वाहन चालकों और नेचर गाइड्स ने दो ओर गाड़ियां खड़ी कर टाइगर का रास्ता अवरुद्ध कर दिया, जिससे बाघ को आगे बढ़ने में बाधा उत्पन्न हुई। यह घटना वन्यजीव संरक्षण नियमों और वन्यजीव अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन मानी जा रही है।

मामले का संज्ञान लेते हुए वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहन चालकों और तीन नेचर गाइड्स पर अगले आदेश तक टाइगर रिजर्व में प्रवेश पर रोक लगा दी है। जिन लोगों पर कार्रवाई हुई है उनमें मुरारी लाल, महेन्द्र माली, तेजराज सिंह (वाहन चालक) तथा प्रफुल्ल पाराशर, हंसराज गुर्जर और सय्यैद इरशाद (नेचर गाइड) शामिल हैं। घटना 2 अप्रैल की बताई जा रही है और विभाग द्वारा इसकी जांच भी की गई है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Ranthambore #TigerReserve #RajasthanNews #Wildlife #BreakingNews #ForestDepartment #SafariIncident #BrijeshTrivedi #eNewsBharat #HindiNews