Categories लोड हो रही हैं...

रणथम्भौर विस्थापन प्रकरणों पर जिला समिति बैठक आयोजित हुई

सवाई माधोपुर में जिला विस्थापन समिति बैठक में रणथम्भौर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के विस्थापन, पुनर्वास, भूमि आवंटन और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई।

बृजेश त्रिवेदी15 May 2026
रणथम्भौर विस्थापन प्रकरणों पर जिला समिति बैठक आयोजित हुई

जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता एवं उप वन संरक्षक रणथम्भौर बाघ परियोजना मानस सिंह की उपस्थिति में शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विस्थापन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रणथम्भौर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट अंतर्गत आने वाले गांवों के विस्थापन, पुनर्वास एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में समिति द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

विस्थापन एवं पुनर्वास प्रकरणों पर हुई चर्चा के दौरान तहसील सवाई माधोपुर एवं खण्डार क्षेत्र के विभिन्न गांवों के विस्थापन से संबंधित प्रकरणों, सहमति पत्र, भूमि पैकेज एवं पुनर्वास प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की गई। विस्थापित परिवारों को भूमि आवंटन, राजस्व रिकॉर्ड अद्यतन करने एवं पुनर्वास कार्यों में आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में 21 वर्ष आयु वर्ग पूर्ण कर चुके युवाओं के सर्वे एवं पात्रता संबंधी मामलों की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को पात्र व्यक्तियों का नियमानुसार सर्वे एवं परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिला कलक्टर काना राम ने निर्देश दिए कि विस्थापन से संबंधित लंबित प्रकरणों का विभागीय समन्वय के साथ समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि विस्थापित परिवारों को नियमानुसार लाभ उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

बैठक में चारागाह, सिवायचक एवं अन्य भूमि को वन विभाग के नाम दर्ज करने से संबंधित प्रकरणों पर भी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एसडीएम गौरव मित्तल, उप वन संरक्षक विष्णु गुप्ता, क्षेत्रीय वन अधिकारी लक्ष्मीकांत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#रणथम्भौर #विस्थापन #पुनर्वास #सवाईमाधोपुर #टाइगररिजर्व #वनविभाग #जिलाकलेक्टर #भूमिआवंटन #प्रशासन #राजस्थान #trending #ranthambore #forestnews #wildlife #rajasthannews #eNewsBharat

रणथम्भौर विस्थापन प्रकरणों पर जिला समिति बैठक आयोजित हुई | eNews Bharat