सीएडी विभाग ने रनोदिया माइनर व चारागाह भूमि से हटाया अतिक्रमण
ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत गणेशगंज में आयोजित शिविर के दौरान ग्रामीणों ने रनोदिया सब माइनर एवं चारागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग उठाई। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग एवं सीएडी विभाग की संयुक्त टीम के माध्यम से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
ग्रामीणों का कहना था कि रनोदिया सब माइनर एवं चारागाह भूमि पर हुए अतिक्रमण के कारण आवागमन में गंभीर परेशानी हो रही थी। कई स्थानों पर रास्ता लगभग बंद होने की स्थिति में पहुंच गया था। इसके अलावा टेल क्षेत्र तक सिंचाई का पानी पहुंचाने में भी लगातार बाधा उत्पन्न हो रही थी।
ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से अतिक्रमण हटाने की मांग की जा रही थी। ग्रामीण सेवा शिविर में मामला उठने के बाद संबंधित विभागों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और अतिक्रमण हटाकर भूमि को मुक्त कराया।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उपखंड अधिकारी इटावा, तहसीलदार पीपल्दा, सीएडी विभाग के अभियंता, जल उपयोगिता संगम के अध्यक्ष तथा राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस करते हुए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




