Categories लोड हो रही हैं...

रानीवाड़ा में महिला से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार

रानीवाड़ा में महिला से छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने एक युवक को गिरफ्तार किया, महिला सुरक्षा अभियान के तहत कार्रवाई।

जितेंद्र दहिया14 March 2026
रानीवाड़ा में महिला से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार

रानीवाड़ा में महिला से छेड़छाड़ और धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

रानीवाड़ा पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे महिला सुरक्षा अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार कालिका पेट्रोलिंग यूनिट क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें एक महिला के साथ अभद्रता और धमकी दिए जाने की सूचना मिली। पीड़िता ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही कालिका पेट्रोलिंग टीम और रानीवाड़ा थाने की 112 टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा था और उसे धमका भी रहा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सन्नी पुत्र बलवंतभाई (26), निवासी मफतनगर रोड, नरोडा, अहमदाबाद (गुजरात) के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल पूनमराम, महिला कांस्टेबल कमला, महिला कांस्टेबल पायल और महिला कांस्टेबल ममता (कालिका पेट्रोलिंग यूनिट रानीवाड़ा) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#RaniwaraNews #WomenSafety #PoliceAction #CrimeNews #RajasthanPolice #BreakingNews #LawAndOrder #LocalNews #eNewsBharat #IndiaNews

रानीवाड़ा में महिला से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार | eNews Bharat