Categories लोड हो रही हैं...

रानीवाड़ा की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

रानीवाड़ा ग्राम पंचायत की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शिविर प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।

जितेन्द्र दहिया25 June 2026
रानीवाड़ा की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

रानीवाड़ा की विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

स्थानीय ग्राम पंचायत क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रशासक जेठी देवी राणा, निवर्तमान उपसरपंच अलका भाणा राम बोहरा एवं ग्रामीणों ने शिविर प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि रानीवाड़ा शहर के कई क्षेत्रों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सीवरेज लाइन की स्वीकृति जारी कर इस समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की।

इसके अलावा शहर में विद्युत लाइन में कहीं भी छोटा-मोटा फाल्ट आने पर पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। ग्रामीणों ने ऐसी व्यवस्था विकसित करने की मांग की, जिससे किसी एक क्षेत्र में फाल्ट होने पर पूरे शहर की विद्युत आपूर्ति प्रभावित न हो।

ज्ञापन में नर्मदा परियोजना के तहत ढाणी-ढाणी तक पाइपलाइन एवं नल कनेक्शन उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई गई। साथ ही बताया गया कि रानीवाड़ा के कई जॉब कार्ड ग्राम पंचायत पुनर्गठन के दौरान निरस्त हो गए थे, जिन्हें पुनः जारी कर पात्र परिवारों को रोजगार योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जन-कल्याण एवं रोजगार योजनाओं के तहत अधिकाधिक निर्माण कार्य स्वीकृत करवाने की मांग की, ताकि क्षेत्र के मजदूरों को पर्याप्त रोजगार उपलब्ध हो सके।

ज्ञापन में राज्य राजमार्गों पर हो रहे अतिक्रमण एवं निर्माण कार्यों की जांच कर न्यायालय के आदेशों के अनुरूप कार्रवाई करने की भी मांग की गई। इसके साथ ही शहर में नशीले पदार्थों की बढ़ती गतिविधियों पर रोक लगाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की आवश्यकता भी जताई गई।

ग्रामीणों ने बताया कि रानीवाड़ा की जलापूर्ति मुख्य रूप से नर्मदा परियोजना पर निर्भर है। किसी तकनीकी खराबी की स्थिति में कई दिनों तक पानी की सप्लाई बाधित रहती है। इसलिए पूर्व की भांति बोरिंग व्यवस्था को पुनः शुरू कर वैकल्पिक जलापूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

ग्रामीणों ने प्रशासन से सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कर आमजन को राहत प्रदान करने की अपील की।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNews Bharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#eNewsBharat #Raniwara #JaloreNews #RajasthanNews #VillageIssues #PublicMemorandum #NarmadaProject #SewerageSystem #ElectricitySupply #JobCard #MNREGA #PolicePatrolling #WaterSupply #RuralDevelopment #LocalNews