रानीवाड़ा नगर में होली पर्व के उपलक्ष्य में पारंपरिक उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। स्थानीय महालक्ष्मी चौक पर सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में विधि-विधान से दहन किया गया।
पंडित अमृतलाल बोहरा के मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने अग्नि की परिक्रमा कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। ढोल-नगाड़ों की ताल पर युवक और बच्चे झूमते नजर आए, जिससे पूरा वातावरण उल्लासपूर्ण बना रहा।
इंद्रा कॉलोनी में महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर प्रसादी अर्पित की। आयोजन के दौरान कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:




