Categories लोड हो रही हैं...

जोबनेर में रंगीलों किसान मेला

जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय में एनडीडीबी सहयोग से रंगीलों किसान मेला शुरू हुआ, जहां आधुनिक डेयरी तकनीक, महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर फोकस रहा

सुरेश भदाला27 February 2026
जोबनेर में रंगीलों किसान मेला

जयपुर जिले के जोबनेर स्थित श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के सहयोग से दो दिवसीय “रंगीलों किसान मेला” का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री (गोपलन, पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य विभाग) जवाहर सिंह बेड़म ने मेले का उद्घाटन कर किसानों को होली की शुभकामनाएँ दीं और मेले के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आधुनिक दुग्ध उत्पादन तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी कर सकते हैं। उन्होंने वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन, उन्नत नस्लों, संतुलित पशु आहार और बेहतर पोषण व्यवस्था को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का अहम आधार बताया।

विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. डॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने संस्थान की उपलब्धियों और कृषि क्षेत्र में नवाचारों की जानकारी साझा की। उन्होंने वर्ष 2026 के बजट में घोषित कृषि योजनाओं, एआई आधारित खेती और नई तकनीकों के प्रयोग से कृषि को अधिक सटीक व लाभकारी बनाने पर जोर दिया। साथ ही “नमो ड्रोन दीदी योजना” का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण महिलाओं को ड्रोन प्रशिक्षण देकर कृषि कार्यों में सशक्त किया जा रहा है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष मिनेश शाह ने विश्वविद्यालय के शिक्षा एवं अनुसंधान कार्यों की सराहना की और किसानों को डेयरी क्षेत्र में नवीन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सहकारी मॉडल की उपयोगिता बताते हुए ऑपरेशन फ्लड जैसी पहलों के योगदान को भी रेखांकित किया, जिसने देश को दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस दौरान राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड, जयपुर की प्रबंध निदेशक श्रुति भारद्वाज तथा आयोजक सचिव डॉ. आर. एन. शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
दो दिवसीय मेले में गुजरात, मध्यप्रदेश, हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से आए किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले में कृषि एवं डेयरी से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, उपकरणों और नवाचारों की प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिससे किसानों को नई जानकारी और व्यावहारिक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति, क्रिकेट, स्पोर्ट्स और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फॉलो करना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू।
eNewsBharat के साथ जुड़े रहें और देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक खबरों, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियों, स्पोर्ट्स अपडेट्स और जनहित से जुड़ी हर जरूरी खबर के लिए नियमित विज़िट करते रहें।
आपका विश्वास ही हमारी ताकत है और हम आपको तेज, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार लगातार उपलब्ध कराते रहेंगे।

#RangeeloKisanMela #Jobner #NDDB #AgricultureNews #KisanMela #RajasthanNews #DairyDevelopment #Farmers #AgriTech #eNewsBharat

जोबनेर में रंगीलों किसान मेला | eNews Bharat