मकराना में राम स्नेही संप्रदाय के संत विनोद बाईसा महाराज और संत दासूराम महाराज के साथ महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं का गुरुवार को भव्य स्वागत किया गया। यह दल राजस्थान के विभिन्न प्रमुख साधना स्थलों के दर्शन के लिए भ्रमण पर है।
स्थानीय निवासी एवं सतगुरु सुखराम आश्रम मेड़ता सिटी के सचिव सूरजकरण भादू ने बताया कि महाराष्ट्र के हीवराधाम वासिम क्षेत्र से लगभग 450 श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हैं। गुरुवार को भैराणा धाम से खेड़ापा जाते समय मकराना में संतों का विश्राम हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत कर प्रसाद की व्यवस्था की।
यह यात्रा राम स्नेही संप्रदाय की प्रमुख पीठ शाहपुरा, दांतड़ा, भैराणा, रामचौकी, टांकला और खेड़ापा सहित कई धार्मिक स्थलों के दर्शन के उद्देश्य से आयोजित की गई है।
इस अवसर पर संत विनोद बाईसा महाराज ने श्रद्धालुओं को निरंतर नाम जप और ईश्वर स्मरण करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में श्वास-प्रश्वास के साथ भगवान का स्मरण करना ही सच्ची साधना है।
कार्यक्रम में हरीश भाई, किशनराम, चैनाराम, रुपाराम देवासी, भरतसिंह, देवेश स्वामी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




